फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A five-point memorandum was submitted to the member of the monitoring committee

Budaun News: निगरानी समिति की सदस्य को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A five-point memorandum was submitted to the member of the monitoring committee
सहसवान में राज्य निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि का स्वागत करते सफाई कर्मी। संवाद
सहसवान। राज्य निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि के नगर आगमन पर सफाई कर्मियों ने स्वागत किया। साथ ही वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुशील कुमार वाल्मिकी ने कहा कि स्वच्छकारों की मलिन बस्तियों में लाइट, पेयजल, साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मिकी ने कहा कि सफाई कर्मचारी और स्वच्छकार समुदाय के आश्रितों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर आकाश वाल्मिकी, नीरज वाल्मीकि, सुखदेव बाल्मीकि, अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, अब्दुल फरीद खां, रोहित राठौड़, नीरज वाल्मिकि, शालू, अरुण आदि थे।
विज्ञापन


रुदायन ईओ की संपत्ति की जांच कराने की मांग
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से नगर पंचायत रुदायन में 19 सालों से तैनात संविदा सफाई कर्मी काली चरन को बर्खास्त किए जाने का मामला भी शामिल रहा। ज्ञापन में कहा कि बिना अधिकार के अधिशासी अधिकारी अब्दुल शऊर ने उनकी सेवाएं समाप्त की है। उन्होंने ईओ पर कई आरोप लगाए। उन्होंने उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। साथ ही कालीचरन को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed