फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A fire broke out in a haystack, and was extinguished after five hours.

Budaun News: पुआल के ढेर में लगी आग, पांच घंटे बाद बुझी

Sun, 12 Oct 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a haystack, and was extinguished after five hours.
दातागंज क्षेत्र में पुआल के ढेरों में लगी भीषण आग बुझाने के प्रयास में जुटे ग्रामीण। संवाद
दातागंज। बरियार गांव के खेतों में रखे धान के पुआल के ढेर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन एक ढेर से दूसरे ढेर में आग फैलती चली गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। समरेर ब्लाक के गांव बरियार निवासी ओमेंद्र गूजर के करीब 60 बीघा खेत में धान थे। धान निकालने के बाद उसने पुआल के ढेर में ही लगा दिए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक एक ढेर में से आग की लपटें उठीं। देखते-देखते आग एक से दूसरे ढेर तक फैलती चली गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग और धुआं देखा तो बुझाने दौड़ पड़े।
विज्ञापन

खेतों में लगे नलकूप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। कुछ देर बाद सूचना पर दातागंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। अपराह्न तीन बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग किन कारणों से लगी। इसका पता नहीं लग सका है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने जलती बीड़ी ढेर में फेंक दी थी, उसने आग लग गई। इस अग्निकांड में पुआल स्वामी काे हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed