फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A father and daughter riding a bicycle were hit by a truck, the daughter died.

Budaun News: साइकिल सवार पिता-पुत्री ट्रक की चपेट में आए, बेटी की गई जान

Sun, 23 Nov 2025 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A father and daughter riding a bicycle were hit by a truck, the daughter died.
सिलहरी। बेटी को दवा दिलाकर साइकिल से घर लौट रहे पिता-पुत्री को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय बेटी मीनाक्षी की मौत हो गई। जबकि पिता राजेंद्र घायल हो गए। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर घायल का उपचार कराने के बाद घर भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र की बेटी मीनाक्षी को बुखार आ गया था। उसको दवा दिलाने के लिए वह साइकिल से राजकीय मेडिकल गए थे। दवा दिलाने के बाद वह घर लौट रहे थे कि मेडिकल के पास ही तेज रफ्तार ट्रक की साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिली तो गांव परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि ट्रक समेत चालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछछाछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed