{"_id":"66db48e5bf9e292d5007a2a6","slug":"a-farmer-guarding-his-field-was-shot-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125374-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत की रखवाली कर रहे किसान को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत की रखवाली कर रहे किसान को लगी गोली
विज्ञापन
दातागंज। खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान के सीने में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली की आवाज पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे तो वह खून से लतपथ मिले। गोली किसने चलाई इसका पता नहीं चल सका है। किसान को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव तालिमगंज निवासी किसान श्रीपाल (50) बृहस्पतिवार की शाम को हर दिन तरह खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब 9.30 बजे उनको संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। गोली लगी देख परिजनों को सूचना दे दी।
इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी भेजा, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला। गोली कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पा रहा है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।