{"_id":"697917a114c374120b0264ad","slug":"a-farmer-died-after-being-electrocuted-at-a-tube-well-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155923-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
ओमवीर सिंह का फाइन फोटो।
बदायूं। ट्यूबवेल पर आलू की फसल की सिंचाई करने गए किसान ओमवीर का शव खेत पर पड़ा मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दौल्तपुर निवासी ओमवीर सिंह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार की रात वह आलू की फसल की सिंचाई करने की बात कहकर घर से गए थे। सुबह को जब घर नहीं लौटे तो बेटा अर्जुन सिंह खेत पर उन्हें देखने खेत पर पहुंचा। वहां उनका शव पड़ा दिखा। यह देख उसके होश उड़ गए।
सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार समेत गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को जिला मुख्यालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की करंट लगने से खेत पर मौत हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।