{"_id":"595e7d0e4f1c1b1b078b481f","slug":"a-dozen-petrol-pumps-decreased-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक दर्जन पेट्रोल पंपों पर मिली घटतोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक दर्जन पेट्रोल पंपों पर मिली घटतोली
बदायूं।
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घटतोली में जिले के दो नामी पेट्रोप पंप भी शामिल
-पिछले महीने जिले में चलाया गया था चेकिंग अभियान
पिछले महीने जिले में पेट्रोल पंपों पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जिले में एक दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर घटतोली पकड़ी गई थी। इस मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गई है। घटतोली में दो नामी पेट्रोल पंप भी शामिल हैं। इंजीनियर्स की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि इन पेट्रोप पंप की मशीनों में छेड़छाड़ की गई थी। डीएम ने ऐसे सभी पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। इससे पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप है। जिले में अलग-अलग कंपनियों में करीब 110 पेट्रोल पंप हैं। इनमें 102 पेट्रोल पंप ही चालू हैं। आठ पेट्रोल पंप बंद पड़े हुए हैं। पिछले दिनों लखनऊ के पेट्रोल पंपों में चिप के जरिए छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद बदायूं में भी पेट्रोल पंपों की जांच को अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों की मशीनों को इंजीनियर्स से चेक कराया गया। करीब एक महीने के बाद इसकी रिपोर्ट आ गई है। गौर करने वाली बात यह है कि जिले में 13 पेट्रोप पंप ऐसे मिले हैं, जहां मशीन में छेड़छाड़ कर घटतोली की जा रही थी। रिपोर्ट आने के बाद डीएम अनिता श्रीवास्ताव ने इन सभी पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश डीएसओ को दिया है। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
घटतोली में म्याऊं के पेट्रोल पंप स्वामी पर मुकदमा
अलापुर। पिछले महीने अभियान के दौरान प्रशासन, पूर्ति विभाग समेत संबंधित विभागों की टीम ने म्याऊं में मैसर्स एचपी पेट्रोल पंप पर छापामारी की थी। यहां पंप की मशीनों की भी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि घटतोली के लिए पंप की मशीनों में छेड़छाड़ की गई थी। बृहस्पतिवार को दातागंज के पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी की ओर से डीएम के आदेश पर पेट्रोल पंप संचालक और मैनेजर के खिलाफ अलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पेट्रोल पंपों के संबंध में जांच रिपोर्ट आ गई है। जिले में करीब एक दर्जन पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी पाई गई है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-रामेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ