फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dozen mobile numbers put under surveillance

Budaun News: सर्विलांस में लगाए गए एक दर्जन मोबाइल नंबर

Fri, 18 Apr 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A dozen mobile numbers put under surveillance
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया में हुई लाखों की चोरी के मामले में सर्विलांस टीम ने एक दर्जन मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में लगाया है। उधर, घटना के बाद गृहस्वामी का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। जिससे परिवारी जनों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


गांव खजुरिया में सोमवार शाम पांच बजे अरविंद सिंह जब अपने घेर में थे। उनकी पत्नी संजू पड़ोस के चाचा अतवीर सिंह के घर गई हुई थीं, तब खाली मकान देखकर चोर सेफ से ढाई लाख रुपये और 10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार क़ो रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के खुलासे हेतु आस पड़ोस के लोगो से जानकारी भी जुटाई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने उनकी पत्नी संजू से घटना को लेकर बात की। इधर, एसओजी भी गांव में घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर वीडियोग्राफी कर ले गई। वहीं, मामले के खुलासे में लगी सर्विलांस टीम ने एक दर्जन मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में लगाया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोर पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सर्विलांस टीम बीटीएस के माध्यम से काॅल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed