{"_id":"6a9882ad3484427a2e0dcfef","slug":"a-dengue-positive-case-was-found-in-mujahidpur-fogging-was-done-badaun-news-c-123-1-sbly1001-172185-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुजाहिदपुर में मिला डेंगू पॉजिटिव, कराई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुजाहिदपुर में मिला डेंगू पॉजिटिव, कराई फॉगिंग
Thu, 03 Sep 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। डेंगू का प्रकोप जिले में अभी कम नहीं हो रहा है। बीबीपुर के बाद में अब मुजाहिदपुर गांव में डेंगू का मरीज मिला है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। मलेरिया विभाग की टीम ने घर पर फाॅगिंग कराई है।
जिले में हर साल डेंगू-मलेरिया के केस सामने आते रहे हैं। मुजाहिदपुर निवासी युवक कुलदीप दिल्ली में रहता है। कुछ दिनों पहले वह गांव आया था। इसके बाद में उसकी तबीयत खराब होने लगी। आसपास के झोलाछाप से इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद में जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचा। हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसकी डेंगू-मलेरिया की जांच कराई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल में बने मलेरिया वार्ड में भर्ती किया। वहीं, मलेरिया विभाग की ओर से कुलदीप के घर पर फाॅगिंग कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि मुजाहिदपुर और बूचा नगला गांव में फॉगिंग कराई गई है। 124 घरों में सर्वे किया गया, यहां पर तीन घरों में लार्वा पॉजिटिव मिला। इसके अलावा चार कंटेनर्स में लार्वा पॉजिटिव पाया गया है।