फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A deadly attack and firing on a young man due to enmity

Budaun News: रंजिश में युवक पर किया जानलेवा हमला, फायरिंग

Thu, 12 Mar 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A deadly attack and firing on a young man due to enmity
कादरचौक। रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरी में तार चोरी की शिकायत करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित प्रिंस यादव के अनुसार, उन्होंने गांव के ही टिंकू और पवन को बिजली के तार चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था। इसी खुन्नस में छह मार्च को जब प्रिंस अपने भतीजे के साथ गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।



आरोप है कि टिंकू ने प्रिंस को जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई इंद्रवीर सिंह को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed