फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dash of experimentation in tradition... Gujhiya will taste like Thandai

Budaun News: परंपरा में प्रयोग का तड़का... गुझिया में मिलेगा ठंडाई का स्वाद

Sun, 01 Mar 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A dash of experimentation in tradition... Gujhiya will taste like Thandai
केसर पिस्ता युक्त गुझिया की सजी दुकान। संवाद
बदायूं। होली पर इस बार मेहमान नवाजी का अंदाज बदल गया है। पारंपरिक ठंडाई की जगह अब ठंडाई फ्लेवर वाली गुझिया लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। शहर के बाजारों में ठंडाई पिस्ता, केसरिया, अंजीर बादाम और बादाम केसर जैसे कई नए स्वादों की गुझिया उपलब्ध हैं। वहीं सेहत को ध्यान में रखते हुए शुगर फ्री, वेफर क्रॉस और कई प्रकार की गुझिया भी तैयार की गईं हैं। बाजार में गुझिया की कीमत 600 से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन



सालों पुरानी मिठाई दुकान के संचालक ने बताया कि इस बार ठंडाई गुझिया लॉन्च की गई है, जिसे खाते ही ठंडाई का स्वाद महसूस होता है। ठंडाई मसालों से तैयार यह गुझिया 600 रुपये प्रति किलो है, जबकि केसरिया गुझिया 2000 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा अंजीर और बादाम कैपुचिनो गुझिया 2200 रुपये प्रतिकिलो, बादाम केसर 2400 रुपये प्रतिकिलो, हनी ड्राइफ्रूट 1800 रुपये प्रतिकिलो, गुलाब खजूर गुझिया 2200 रुपये प्रतिकिलो और काजू केसर गुझिया 2000 रुपये प्रतिकिलो में उपलब्ध है। सबसे महंगी पिस्ता गुझिया 4500 रुपये प्रतिकिलो है। सेहत पसंद ग्राहकों के लिए शुगर फ्री, शाही बेक्ड और तुर्की बकलावा शैली की वैफर क्रश गुझिया 1200 से 1500 रुपये प्रति किलो में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्वीट हाउस पर सोने के वर्क वाली गुझिया और मेवा बेबी सहित 15 तरह की गुझिया उपलब्ध हैं। सोने के वर्क वाली गुझिया में पिस्ता, जाफरान, केसर और अन्य मेवे भरे होते हैं, जिसकी कीमत 1500 रुपये प्रति किलो है। ग्राहकों को गुझिया के साथ पिचकारी और गुलाल भी उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं।

केसर पिस्ता युक्त गुझिया की सजी दुकान। संवाद

केसर पिस्ता युक्त गुझिया की सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed