{"_id":"685466f6b2c9b367760f6d6f","slug":"a-bike-rider-was-surrounded-and-beaten-on-the-road-his-leg-was-broken-badaun-news-c-123-1-sbly1035-141415-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, पैर टूटा
विज्ञापन
उझानी। जमीन की रंजिश में एक युवक की रास्ते में घेरकर पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावर उनका पैर तोड़कर भाग गए। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी सुरेशचंद्र (48) बाइक से संजरपुर के रास्ते उझानी जा रहे थे। पीछा करते हुए दो बाइक से पांच लोगों ने संजरपुर के पास उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि बाइक से धकेलने के बाद सुरेश को लाठी- डंडों से पीटा। यह देख संजरपुर के कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस कर्मियों ने घायल सुरेश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सुरेश ने पांच में से तीन आरोपियों के नाम और पते पुलिस को बताए। बताया कि जमीन को लेकर रंजिश में उसे जान से मारने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
डा. राजकुमार गंगवार ने बताया कि सुरेश का पैर टूट गया है। उसकी पीठ और हाथों में भी डंडे से चोट के निशान हैं। संवाद