फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 4-year-old boy died of suffocation after being locked in the bathroom while bathing; his older brother is in serious condition.

Budaun News: बाथरूम में बंद होकर नहा रहे 4 साल के बच्चे की दम घुटने से मौत, बड़ा भाई गंभीर

Sat, 10 Jan 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A 4-year-old boy died of suffocation after being locked in the bathroom while bathing; his older brother is in serious condition.
सलीम के घर के बाथरूम में लगा गीजर। संवाद
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर जफा की कोठी के पास रहने वाले सलीम अहमद के दो बेटे चार साल का रयान व 11 साल का सयान शुक्रवार की सुबह बाथरूम बंद करके नहा रहे थे। गीजर की गैस से दोनों को दम घुटने लगा। काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उनको आवाज दी। लेकिन कोई आवाज नहीं आ सकी। इसके बाद परिजनाें ने गेट तोड़ दिया। देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। परिवार के लोग दोनों लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां रयान को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई सयान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पिता सलीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हीर रोज की तरह दोनाें बेटे नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। वह पड़ोस में ही बाल कटाने व सेविंग कराने चले गए। घर पर उनकी पत्नी रुखसार और तीन बच्चे मौजूद थे। बड़ा बेटा 11 वर्षीय सयान छोटे भाई रयान के साथ दरवाजा बंद करके बाथरूम के अंदर स्नान कर रहे थे। बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ है। सर्दियों में गर्म पानी के लिए वह उसका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन


जब दोनों बच्चे काफी देर तक बाहर नहीं आए और अंदर कोई हलचल महसूस नहीं हुई तो उनकी पत्नी घबरा गई। उन्होंने तत्काल दरवाजे पर खड़े होकर दोनों बच्चों को आवाज लगाई। जब कोई अंदर से आवाज नहीं आई तो उसने शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। इससे मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने दरवाजा तोड़ा। तब तक दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने रयान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सयान को बरेली रेफर कर दिया गया। पिता का कहना है कि उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके फेफड़ों में गैस पहुंच गई है। सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि बच्चे की गीजर से दम घुटने से मौत हुई है। उन्होंने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।

सलीम के घर के बाथरूम में लगा गीजर। संवाद

सलीम के घर के बाथरूम में लगा गीजर। संवाद

सलीम के घर के बाथरूम में लगा गीजर। संवाद

सलीम के घर के बाथरूम में लगा गीजर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed