फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 12-year-old boy who went to take a bath in the Ganges drowned

Budaun News: गंगा स्नान करने गया 12 वर्षीय बच्चा डूबा

Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A 12-year-old boy who went to take a bath in the Ganges drowned
उसहैत के भकरी घाट पर खड़े लोग। स्रोत-वीडियोग्रैब
उसहैत। पड़ोस के तीन बच्चों के साथ ही गंगा स्नान करने गया 12 वर्षीय बच्चा डूब गया। साथ स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया तो गांव से लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव भकरी के रहने वाले नंदराम के बेटे अजीत (12), आशीष (11) और राहुल (10) और नंदकिशाेर का 12 वर्षीय बेटा वेदप्रकाश बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे गर्मी के चलते गंगा स्नान करने गया था। वेदप्रकाश गंगा में उछल-कूद करते हुए स्नान कर रहा था। तभी अचानक वेदप्रकाश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तीनों भाइयों ने उसे बचाना चाहा, लेकिन वह डूबने लगे। तीनों भाई गंगा से बाहर आ गए ओर शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर किशोर की तलाश में गंगा में उतार दिया। शाम सात बजे तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed