फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   94,698 sisters and co-passengers took advantage of the free travel

Budaun News: 94,698 बहनों और सहयात्री ने उठाया मुफ्त यात्रा का फायदा

Tue, 12 Aug 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
94,698 sisters and co-passengers took advantage of the free travel
बदायूं। रक्षाबंधन पर बहनों के साथ सहयात्री ने मुफ्त यात्रा का पूरा लाभ उठाया। प्रत्येक दिन करीब 31 हजार बहनों और सहयात्रियों ने यात्रा की है। तीन दिन में 94,698 बहनों और सहयात्री ने मुफ्त यात्रा करके मंडल में पहला स्थान पाया है। बहनों को मुफ्त यात्रा कराके 87,91,350 की धनराशि परिवहन निगम शासन से लेगा।
विज्ञापन


बदायूं डिपो के पास निगम की 128 व अनुबंधित की 32 बसें हैं। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के लिए एक सहयात्री के साथ तीन दिन मुफ्त यात्रा कराई गई। बदायूं डिपो ने 94,698 बहनों को सहयात्री के साथ यात्रा कराके पहला स्थान हासिल किया है। रुहेलखंड डिपो ने दूसरा और बरेली ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पीलीभीत डिपो सबसे फिसड्डी साबित हुआ। पीलीभीत डिपो की बसों से तीन दिन में 43,666 बहनों और सह यात्रियों ने फ्री यात्रा का लाभ लिया।
विज्ञापन


रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बसों में शुक्रवार सुबह छह से रविवार रात 12 बजे तक बहनों को एक सह यात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। बदायूं डिपो ने 18 रूटों पर 160 बसों का संचालन किया था। जिम्मेदारों ने सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद होने का दावा जरूर किया, तीन दिन तक बसों पर ज्यादा दबाव होने के कारण बहनों को भी बदइंतजामी सहनी पड़ी। सबसे ज्यादा 94,698 महिलाओं और सह यात्रियों ने बदायूं डिपो की बसों में यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि डिपो की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली बहनों का टिकट मूल्य 87,91,350 रुपये रहा है। शुक्रवार से रविवार तक डिपो की बसों में रोजाना औसतन 29 लाख रुपये के टिकटों पर यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed