{"_id":"5c755cf5bdec2273771f42c9","slug":"91551195381-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरकर दिव्यांग युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरकर दिव्यांग युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कचहरी तिराहे के नजदीक टीचर्स कॉलोनी के सामने नाले में गिरकर एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से रिंकू नाम का आधार कार्ड निकला है, जिसके आधार पर पुलिस उसके परिवार वालों को तलाश रही है।
युवक की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है। वह एक पैर से दिव्यांग है। लोगों का अनुमान है कि युवक सोमवार रात किसी समय टीचर्स कॉलोनी के सामने नाले के पास से गुजर रहा होगा। उसी समय वह नाले में गिर गया। फिर वह नाले से नहीं निकल सका और उसकी वहीं मौत हो गई। मंगलवार सुबह कॉलोनी के लोग जब उधर से गुजरे तो उन्होंने युवक की लाश पड़ी देखी। लोगों की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की जेब से रिंकू पुत्र दीनदयाल निवासी कुंवरगांव के नाम का आधार कार्ड मिला है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कुंवरगांव पुलिस को इसकी सूचना दे दी है लेकिन देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
-------------------
एक दिव्यांग युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई है। अभी उसका नाम-पता नहीं मालूम हुआ है। उसकी जेब से रिंकू नाम का आधार कार्ड मिला है। उसी आधार पर पता लगाया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
-ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस