फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यूरिया के 29 कट्टे पकड़े टेंपो को छोड़ भागा युवक

यूरिया के 29 कट्टे पकड़े टेंपो को छोड़ भागा युवक

Thu, 17 Jan 2019 08:49 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 17 Jan 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
यूरिया के 29 कट्टे पकड़े टेंपो को छोड़ भागा युवक
बदायूं। जिले में यूरिया को लेकर मारामारी मची है। किसान काफी परेशान हैं। किसानों को यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। शिकायतों पर जिला कृषि अधिकारी ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। इसी बीच एक टेंपो पर 29 यूरिया के कट्टे लदे देखे, तो उन्होंने पूछताछ की। इस दौरान टेंपो पर मौजूद युवक वहां से भाग गया। आशंका जताई जा रही है कि यह खाद कालाबाजारी को ले जाई जा रही थी। इधर, कालाबाजारी करने और अनियमितताएं मिलने पर एक दुकान को निलंबित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी की कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में खलबली मची है।
विज्ञापन

दरअसल जिले में यूरिया की काफी किल्लत है, जिसके चलते किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। किसान परेशान हैं, कुछ प्राइवेट दुकानदार शासन के निर्देशों को नहीं मान रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किए। उन्होंने प्राइवेट दुकानदारों को निर्देश दिए कि शासन की ओर से खाद के रेटों को कम किया गया है। उन्हीं रेटों पर यूरिया खाद के कट्टों को बेचें। किसी ने खाद के कट्टे महंगे दामों पर बेचने की कोशिश की तो दुकान को निलंबित कर दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी जब बिनावर चेकिंग के लिए पहुंचे तो एक टेंपों में इफको ब्रांड के 29 कट्टे यूरिया जा रही थी। उन्होंने उसमें बैठे युवक से जब जानकारी लेनी चाही, तो वह मौके से फरार हो गया। बरेली निवासी टेेंपो चालक भी कुछ जवाब नहीं दे सका। जिला कृषि अधिकारी ने बिनावर राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी चरन सिंह को ये कट्टे सुपुर्दगी में दे दिए।
विज्ञापन

------
खाद की एक दुकान निलंबित
शहर की मंडी समिति स्थित इफको किसान कृषि सेवा केंद्र के सामने चल रही श्रीराम कृषि केंद्र की ओर से कालाबाजारी और अनियमितताओं की शिकायत मिलने के चलते जिला कृषि अधिकारी ने उसे निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान यूं ही चलता रहेगा। कहीं पर भी नए रेट से अधिक दामों पर खाद बिकती मिली, तो उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अब नहीं होगा खाद का संकट
जिले में अब खाद का संकट नहीं रहेगा। इफको की ओर से 250 मीट्रिक टन खाद आ गई है। शुक्रवार को जिले में इफको की ओर से चार सौ मीट्रिक टन यूरिया और आएगी। अब किसानों को पर्याप्त मात्रा में इफको यूरिया मिल सकेगी।

-------
नए रेट पर ही खाद बेची जाएगी। नए रेट से अधिक जिसने भी यूरिया बेची, तो उसका लाइसेंस निरस्त होगा, अन्य अनियमितताएं मिली तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
--विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed