{"_id":"5c08262bbdec22416f232308","slug":"91544037931-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक बना ओवरऑल चैंपियन, जगत बना उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक बना ओवरऑल चैंपियन, जगत बना उप विजेता
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-19 से 22 (दो फोटो)
कादरचौक बना ओवरऑल चैंपियन, जगत बना उप विजेता
अनमोल और माधुरी बनी व्यक्तिगत चैंपियन
एडी बेसिक, चेयरमैन ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। तीन दिवसीय 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा रैली का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इसमें कादरचौक ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं जगत ब्लॉक को उपविजेता घोषित किया गया। साथ ही व्यक्तिगत चैंपियनशिप उनौला प्राथमिक विद्यालय की माधुरी और उसहैत के अनमोल के नाम रही।
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच हुए। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीम और बच्चों को विधायक महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, एडी बेसिक एसएन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समापन दिवस को उच्च प्राथमिक स्तर ऊंची कूद के बालक वर्ग में उझानी ब्लॉक के भोले प्रथम, बीबीपुर जगत के प्रमोद द्वितीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में अंबियपुर की वर्षा प्रथम रही। रमपुरा दातागंज की अंजली द्वितीय रही। रिले रेस में बालक वर्ग में पसेई कादरचौक की गोविंद एंड पार्टी प्रथम एवं बालिका वर्ग में अनीता एंड पार्टी रिसोली अंबियापुर प्रथम रही। कार्यक्रम का सफल संयोजनकर्ता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजीव शर्मा ने विजयी छात्रों को मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल राजपूत ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे सभी शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बीईओ प्रवीण शुक्ल, अजय कुमार, डॉ पंकज शर्मा, उदयवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक सुदेश मिश्रा, ज्योति सक्सेना, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।