फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल

बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल

Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल
फोटो--18
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में दो
की मौत, दो घायल
डहरपुर-हजरतपुर रोड पर हुआ जबरदस्त हादसा, एक बरेली रेफर अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर-डहरपुर रोड पर बुधवार शाम सुकटिया गांव के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इसमें गंभीर चोटें आने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक है, जिसे बरेली रेफर कर दिया गया है।

यह हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया गूजर निवासी 27 वर्षीय देवेश पुत्र राजपाल और हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सेना निवासी अनिल (26) पुत्र श्रीपाल बाइक लेकर भटिया गांव से लौट रहे थे। उनकी बाइक डहरपुर रोड पर ग्राम सुकटिया मोड़ पर पहुंची थी कि उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में देवेश और दूसरी बाइक पर सवार अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कूपरी निवासी 28 वर्षीय राजवीर पुत्र एहलकार की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर उस समय डहरपुर निवासी रिंकू पुत्र चंद्रपाल के साथ हजरतपुर से अपने घर लौट रहा था। रिंकू के मामूली चोटें आई हैं। अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से अनिल को बरेली रेफर कर दिया गया। रिंकू का जिला अस्पताल में ही इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने राजवीर और देवेश के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे के बाद से मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed