{"_id":"5b78626842c792464a0c794b","slug":"91534616168-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे थे टेंपो, 13 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे थे टेंपो, 13 सीज
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-2
बगैर रजिस्ट्रेशन दौड़
रहे थे टेंपो, 13 सीज
एआरटीओ प्रवर्तन ने चेक किए वाहन, एक ट्रक का भी चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद सोहेल ने शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को चेक किया। इस दौरान करीब 13 टेंपो बगैर रजिस्ट्रेशन सड़क पर दौड़ते मिले। एआरटीओ ने सभी को सीज कर दिया है। एक ट्रक का चालान भी किया गया है।
शनिवार सुबह वाहन चेकिंग पर निकले एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद सोहेल ने लालपुल से इसकी शुरुआत की। रूट डायवर्जन की वजह से बड़े वाहन बहुत कम दिखाई दिए परंतु टेंपो अधिक संख्या में दौड़ते पाए गए। उन्हीं को एक-एक करके चेक किया गया। कुछ देर सिविल लाइंस थाने के सामने टेंपो चेक किए गए। शहर के अन्य स्थानों पर भी वाहन चेक किए गए। इस दौरान करीब 10 टेंपो चेक किए गए। सभी टेंपो बगैर रजिस्ट्रेशन के पाए गए। इसके बाद एआरटीओ ने वजीरगंज में एक और बिसौली में एक टेंपो सीज किया। शाम तक चली चेकिंग में करीब 13 टेंपो सीज किए गए। एक ट्रक का चालान भी किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।