फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अभी तक 65 फीसदी लोगों के नाम ही जुड़ पाए

अभी तक 65 फीसदी लोगों के नाम ही जुड़ पाए

Thu, 31 May 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
अभी तक 65 फीसदी लोगों के नाम ही जुड़ पाए
फोटो-22-
विज्ञापन

अब तक 65 फीसदी
लोगों के नाम ही जुड़े
सभी के आधार जुुड़ने से कोई भी ले सकेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में लगभग पांच लाख हजार राशन कार्ड है। जिनमें करीब 23 लाख 16 राशन कार्ड धारक सदस्यों की संख्या है। जिनके आधार नंबर राशन कार्ड में फीड होने है। लेकिन अब तक मात्र 65 प्रतिशत ही लोगों के आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक हो पाए हैं।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अब तक सिर्फ परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य के आधार कार्ड का ब्यौरा राशन कार्ड में दर्ज किया जाता है। राशन भी उसी को मिलता था। इसमें दिक्कतों को देखते हुए शासनादेश में संशोधन किया गया। जिसके तहत सभी सदस्यों का आधार कार्ड को लिंक करने का निर्देश दिए हैं। अब राशन कार्ड पाने वाले प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड चढ़ाया जाएगा। जिसके बाद में एक राशन कार्ड में परिवार के जितने सदस्यों के नाम दर्ज हैं सभी राशन प्राप्त कर सकेंगे। अब तक जिले में पांच लाख दो हजार 296 कार्डों की संख्या है। जिनमें चार लाख 57 हजार 231 पात्र गृहस्थी, 45 हजार 65 अंत्योदय कार्ड धारक है। वहीं पात्र गृहस्थी में 21 लाख 37 हजार 584 और एक लाख 78 हजार 665 कार्ड में सदस्यों की संख्या है। इसमें अब तक पात्र गृहस्थी में 14 लाख 374 और एक लाख छह हजार 386 लोगों के आधार कार्ड फीड हो गए हैं। जबकि आठ लाख नौ हजार 489 लोगों का नाम अब तक नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

---
सभी राशन कार्ड धारकों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने सभी सदस्यों को आधार नंबर चढ़वा लें। ताकि भविष्य में होने से वाली परेशानी से बचा जा सकें। काफी लोग जागरूक हुए हैं। उम्मीद है जल्द ही सभी का आधार नंबर फीड हो जाए। इसके लिए कार्यालय परिसर में फीडिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राघवेंद्र प्रताप, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed