{"_id":"5aaa72854f1c1b094a8b56bc","slug":"91521119877-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने टैक्स बकाएदारों पर कसा शिकंजा, जारी होगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने टैक्स बकाएदारों पर कसा शिकंजा, जारी होगी आरसी
Updated Thu, 15 Mar 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--लीड--
फोटो-15,16
चार कॉलम - दो लाइन (48 प्वाइंट)
नगर पालिका ने बकाएदारों पर कसा
शिकंजा, जल्द ही जारी होगी आरसी
शहर के पांच हजार लोगों पर जलकर और गृहकर बकाया
दस हजार से अधिक के बकाएदारों को नोटिस जारी, 31 तक की जाने है वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
नगर पालिका ने जलकर और गृहकर न देने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में करीब पांच हजार लोगों पर दस से लेकर 25 हजार तक का कर बकाया है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। टैक्स जमा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। इस बीच टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
नगर विकास विभाग की ओर से सभी पालिकाओं को निर्देश जारी किए गए कि वह पालिकाओं की आय बढ़ाने को नागरिकों से गृहकर-जलकर के साथ ही जो भी कर लिए जाते हैं उनकी वसूली की जाए। जिन नागरिकों ने लंबे अर्से से यह टैक्स अदा नहीं किए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जाएं। फिर 15 दिनों के बाद आरसी जारी की जाए। दरअसल, पालिकाओं में स्थानीय राजनीति ज्यादा होती है, इसलिए बहुत से नागरिक गृहकर, जलकर आदि टैक्स की अदायगी नहीं करते हैं। यही वजह मानी जा रही है कि पालिकाओं की आय में कमी आई है। लिहाजा, कर्मचारियों को वेतन भी समय से नहीं मिल पाता है। शासन भी इस बात को लेकर गंभीर है। नगर विकास विभाग की गाइड लाइन के अनुसार ही स्थानीय नगर पालिका परिषद प्रशासन वसूली को लेकर ज्यादा गंभीर हुआ है। अब पालिका ने गृहकर-जलकर की वसूली को ऐसे नागरिकों की सूची तैयार कर ली है। लगभग पांच हजार लोग ऐसे हैं। जिन पर 10 हजार से अधिक की बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी उन्होंने बकाया जमा नहीं किया है। ऐसे कई लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के मुताबिक यदि 15 दिन में उन्होंने बकाया जमा नहीं की तो आरसी जारी होगी। तब नागरिकों से 10 फीसदी ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा।
.........
कई नागरिकों पर हैं एक लाख तक का बकाया
नगर पालिका परिषद प्रशासन का कहना है कि कई नागरिक ऐसे भी हैं जिन पर गृहकर और जलकर का 50 हजार से लेकर एक लाख से ज्यादा तक की बकाया है। इन्हें पूर्व में भी कई बार नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया है। हर बार राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से वह बचते रहे हैं।
विज्ञापन
-------------
बड़े बकाएदार पहले कर सकते हैं आधी रकम जमा
पालिका प्रशासन के अनुसार जो भी बड़े बकाएदार हैं,ऐसे लोग नोटिस मिलने के बाद कुल रकम का 50 फीसदी एक मुश्त जमा कर सकते हैं। बाकी रकम जमा करने को उनकी सुविधा के लिए किश्त बना दी जाएंगी।
-------------------
फोटो-20
सात कर संचय अधिकारी लगाए हैं वसूली को
नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने बताया कि गृहकर-जलकर की वसूली को सात कर संचय अधिकारी लगाए गए हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे लक्ष्य को हासिल करें। किसी तरह की लापरवाही पर उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। जिन के बिल गलत पहुंचे हैं, वह अपने बिल को सहीं करा सकते हैं।
..........
क्या बोले लोग
----------------
फोटो-17
आज तक नहीं आया बिल
पालिका की ओर से आज तक कोई भी बिल नहीं भेजा गया है। अब सीधे नोटिस मिल रहा है। जो सही नहीं है। उन्हें पहले जानकारी देनी चाहिए।
-सुरेश गुप्ता
------
फोटो-18
अचानक मिला नोटिस
नगर पालिका की ओर से जलकर व गृहकर का नोटिस मिला है। इस वजह संबंध में वहां पर अधिकारियों से मिले लेकिन कोई सहीं जवाब नहीं मिल सका।
-धर्मेंद्र सिंह
------
फोटो-19
अधिकारी कर रहे गुमराह
विभागीय अधिकारी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कहते हैं कि उन्होंने अपने यहां से सभी लोगों के घर पर जलकल का बिल भेजा है। जबकि हकीकत में अधिकतर जगह पहुंचा ही नहीं है।
-आनंद साहू