फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिले में अध्यक्ष पद पर कराया 57 प्रत्याशियों ने नामांकन

जिले में अध्यक्ष पद पर कराया 57 प्रत्याशियों ने नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिले में अध्यक्ष पद पर कराया 57 प्रत्याशियों ने नामांकन
नामांकन पत्र भरने आए प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन चुनाव में रविवार को सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 57 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। जबकि सदस्य पद पर 268 ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

रविवार को शहर नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर निवर्तमान चेयरमैन सपा प्रत्याशी फात्मा रजा ने पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के साथ में नामांकन कराया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कृष्णा देवी और मंजू सिंह ने निर्दलीय रूप में पर्चा भरा। नगर पालिका ककराला से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नजमूल और रुखसाना ने नामांकन कराया। नगर पालिका दातागंज से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश वर्मा ने नामांकन कराया। जबकि नगर पंचायत सखानूं से अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी राम सरवन और मुबीना खातुन ने निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत गुलड़िया से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा ने नामांकन कराया। नगर पंचायत कुंवरगांव से अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया।
विज्ञापन

बिसौली। भाजपा प्रत्याशी सरिता वार्ष्णेय ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के साथ नामांकन भरा। इसके साथ ही पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। इसके साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे वेदप्रकाश आर्य ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं रेनू ने भी निर्दलीय प्रत्याशी की तरह नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी के साथ ही बसपा प्रत्याशी इजहार खां ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत मुंडिया से महेंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही नगर पंचायत फैजगंज बेहटा से सुनीता देवी और प्रदीप ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इधर सैदपुर से जरीना अनवर, नसरीन शहनशाह, अफरीन कासिम, अमीना बेगम और नसरीन इशरत ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रुदायन में आठ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अनूप सिंह, बसपा से संतोष कुमार ने दो सेट, देवेंद्र प्रकाश, रज्जन लाल, हीरालाल, पूर्व चैयरमेन कांतीदेवी, देवेंद्र कुमार, सूर्यपाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए सूरजपाल ने नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक हाजी मुर्सरत अली के भाई मुशाहिद की पत्नी निशांत ने दो सेट, रेखा रानी, फराहदीवा, केसर जहां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि जाहिदा बेगम, बबली शर्मा, साधना शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। चार लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे है। वहीं बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद के लिए बसपा से पूर्व चैयरमेन विनय कुमार, आप से विजनेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 37 लोगों ने अपना नामांकन पत्रों को दाखिल किया। साथ ही आठ लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चे खरीदे। यह जानकारी एसडीएम लाल बहादुर ने दी।
सहसवान। नामांकन प्रक्रिया में रविवार को मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, वेदप्रकाश सक्सेना उर्फ कुक्कू मंछू वालों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि अब्दुल मालिक, किरनपाल ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के लिए भी कई लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उझानी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए रविवार को पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय और मुन्नालाल गोस्वामी ने एक-एक और पर्चा खरीदा। मुन्नालाल ने नामांकन पत्र भी दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन कराया और छह लोगों ने पर्चों की खरीदारी की। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुषमा यादव और सदस्य को पांच लोगों ने पर्चे खरीदे। सदस्य के लिएए पांच लोगों ने पर्चा दाखिल भी कर दिया। अध्यक्ष पद के दावेदारों में अब तक 15 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। इनमें सपा, भाजपा और बसपा की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशियों को भी नामांकन करना है। तीनों की प्रमुख दलों के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी भी सोमवार को ही पर्चे दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान प्रमुख प्रत्याशियों की ओर से भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किए जाने की संभावना भी व्यक्त की जाने लगी है।

--------------
सदस्यों ने कराया नामांकन
नगर पालिका बदायूं में 42, ककराला में 10, बिसौली में 11, उझानी में 18, बिल्सी में 37, सहसवान में 15, दातागंज में 12 और नगर पंचायत कछला में चार, उसहैत 12, मुडिया में छह, सखानू में 10, इस्लामनगर में 10, कुवरगांव में तीन, उसावां में नौ, रुदायन 13, वजीरगंज आठ, गुलड़िया में तीन, सैदपुर में 16, अलापुर में 14 और फैजगंज में 15 सदस्यों ने नामांकन कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed