फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डॉटा अपलोड न कराने पर रुकेगा सितंबर का वेतन

डॉटा अपलोड न कराने पर रुकेगा सितंबर का वेतन

Mon, 18 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डॉटा अपलोड न कराने पर रुकेगा सितंबर का वेतन

विज्ञापन
बदायूं। अक्तूबर या नवंबर में नगर निकाय चुनाव संभावित हैं। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड कराने के लिए 25 सितंबर तारीख तय की गई है। निश्चित अवधि में डाटा अपडेट न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सितंबर का वेतन रोक दिया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में सीडीओ शेषमणि पांडेय ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा चुनाव में कोई भी कोताही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए सभी अधिकारी चुनाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराएं। नगर निकाय चुनाव के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल को संबंधित अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करने को कहा गया। मई से पहले जिले के 165 अधिकारियों का डाटा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। मगर इसके बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण हो गया या सेवानिवृत्त हो गए। इससे 165 अधिकारियों की जगह 67 अधिकारियों ने ही अब तक डाटा अपडेट कराया है। सीडीओ ने कहा कि चिकित्सा एवं बाल्यकाल देखभाल अवकाश, दिव्यांग और 31 दिसंबर से पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले एवं आकस्मिक सेवा में लगे कर्मचारियों को उनके अधिकारियों की संस्तुति के बाद प्रभारी अधिकारी कार्मिक की संस्तुति पर ही चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, पीडी डीआरडीए विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed