फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   90% of the children in the OPD of the women's hospital are troubled by cough

Budaun News: महिला अस्पताल की ओपीडी में 90 फीसदी बच्चे खांसी से आए परेशान

Sat, 15 Feb 2025 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
90% of the children in the OPD of the women's hospital are troubled by cough
महिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चे को देखते डॉक्टर। संवाद
बदायूं। मौसम बदलने के साथ ही बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों में निमोनिया व डायरिया के साथ खांसी हो रही है। डॉक्टर ओपीडी में बैठकर दवा के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को महिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 150 बच्चे पहुंचे, इनमें लगभग 135 बच्चे खांसी से परेशान थे। बाकी बच्चों को निमोनिया व डायरिया की शिकायत रही।
विज्ञापन


दिन में गर्मी, रात को ठंड और पछुआ हवा बच्चों को बीमार कर रही है। खासकर पांच वर्ष तक के बच्चों को खांसी जकड़ रही है। साथ ही बुखार का शिकार भी हो रहे हैं। शनिवार को जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे करीब 150 बच्चों में से 135 बच्चे खांसी व बुखार के सामने आए।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा का कहना है कि इस मौसम में बच्चे ही नहीं, बल्कि लापरवाही करने वाले बड़े लोग भी बीमार हो रहे हैं। दिन में धूप होने पर कपड़ों को लोग अक्सर उतार देते हैं। उस समय चल रही हवा शरीर में प्रवेश कर जाती है और बीमारी का कारण बन जा रही है। सही देख-रेख न होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया हो रहा है। बच्चों की संख्या अधिक रही। तीन बच्चों को गंभीर हालत देखते हुए एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण बच्चे सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed