{"_id":"5ec017458ebc3e90224c166b","slug":"84-migrant-laborers-returned-from-gujarat-punjab-and-maharashtra-badaun-news-bly406059240","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र से लौटे 84 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र से लौटे 84 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गुजरात समेत गैर प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को इलाके में 84 प्रवासी मजदूर घर आए। प्रारंभिक जांच के बाद इन्हें घर में क्वारंटीन किया गया। अवधि पूरी होने तक मजदूरों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों में अधिकतर लोग और उनके परिवार के सदस्य पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद श्रमिक एक्सप्रेस के जरिये इनमें से कई को कासगंज जंक्शन और बरेली तक पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ तो पैदल ही घर की ओर चल पड़े तो अधिकतर बसों और ट्रकों के जरिए पहुंचे।
घर लौटे प्रवासी मजदूरों में अल्लापुर भोगी और दहेमू के 17-17, बरामालदेव और खजुरारा पुख्ता निवासी 13-13, बुर्रा फरीदपुर में छह, बुटलाखंजन दो, रोशननगर में आठ, बसंतनगर और बस्तरा में तीन-तीन, देवमई और तिलियाखाता गांव का एक-एक व्यक्ति शामिल है। चिकित्साधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रधानों के जरिए सूचना मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन कर दिया गया है। किसी भी प्रवासी मजदूर में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आया है लेकिन उनके घरवालों से कहा गया है कि वह इन्हें क्वारंटीन अवधि पूरी होने तक घरों से बाहर नहीं निकलने दें। बता दें कि इलाके में शुक्रवार को 60 प्रवासी मजदूर घर लौटे थे।