फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   82 patients out of tuberculosis survey, 28 children adopted by rotary public

क्षय रोगियों के सर्वे में निकले 82 मरीज, रोटरी पब्लिक ने गोद लिए 28 बच्चे

Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
82 patients out of tuberculosis survey, 28 children adopted by rotary public
बदायूं। क्षय रोगियों को स्वस्थ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर कदम उठाया है। पिछले दिनों जिलेभर में कराये गए सर्वे के दौरान 82 मरीज निकले थे। उनमें से 14 साल तक के 28 क्षय रोगी बच्चों को रोटरी पब्लिक ने गोद ले लिया है, जबकि अन्य बच्चों या मरीजों को गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ गोविंद स्वर्णकार के मुताबिक पिछले दिनों कादरचौक, म्याऊं, उसावां, वजीरगंज, बिल्सी और सहसवान समेत कई ब्लॉकों में क्षय रोगियों का सर्वे कराया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य क्षय रोगियों को पूरी तरह से स्वस्थ बनाना था। ये तभी संभव था, जब जिले भर में छिपे मरीज निकलकर सामने आएं। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे कराया गया, जो संदिग्ध मरीज मिले, उनका सैंपल लेकर जांच कराई गई। इस अभियान में जिलेभर में करीब 82 क्षयरोगी सामने आए। इसमें करीब 35 बच्चे क्षयरोगी निकले हैं।
विज्ञापन

इन बच्चों को स्वस्थ करने के लिए सामाजिक संस्थाओं ने बीड़ा उठाया है। उनमें सबसे आगे रोटरी पब्लिक का नाम आया है। रोटरी पब्लिक ने 28 क्षय रोगी बच्चों को गोद ले लिया है। जबकि अन्य क्षय रोगियों समेत बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्हें भी दो-एक दिन गोद दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल के अंत में दोबारा होगा सर्वे
- क्षय रोग विभाग एक बार फिर क्षय रोगियों का सर्वे कराएगा। वर्ष 2021 के अंत में ये सर्वे होगा। उस समय भी टीम लगाकर जिले में घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी। उस जांच में क्षय रोगी निकले तो उनका उपचार कराया जाएगा।
गोद लेने वाली सामाजिक संस्थाएं रखेंगी मरीजों का ख्याल
- जिले में जिन क्षय रोगियों को सामाजिक संस्थाएं गोद लेंगी। उनका ख्याल वही सामाजिक संस्थाएं रखेंगी। उनको समय पर दवा उपलब्ध कराएंगी। हर सप्ताह उनके घर जाकर उनके बारे में जानकारी लेंगी। वह क्या खा रहे हैं या परहेज कर रहे हैं या नहीं। उन्हें अपनी ओर से भी सुविधाएं देंगे। उनके अलावा सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

कुछ दिन पहले ही जिले में सर्वे कराया गया था। उसमें करीब 82 मरीजों के नाम सामने आएं हैं। इनमें से 28 बच्चे जो 14 साल तक की उम्र हैं, उन्हें रोटरी पब्लिक ने गोद ले लिया है। उनके अलावा अन्य मरीजों को भी गोद देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गोद दे दिया जाएगा।
डॉ. गोविंद स्वर्णकार, एसीएमओ व क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed