{"_id":"5c71a12cbdec226bbc657826","slug":"81550950700-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझिया-लखनपुर रोड पर बने गड्ढे में फंसा लोडेड ट्रक, घंटों रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझिया-लखनपुर रोड पर बने गड्ढे में फंसा लोडेड ट्रक, घंटों रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुके अलापुर चुंगी से जाने वाले मझिया-लखनपुर रोड पर शनिवार को फिर एक लोड ट्रक फंस गया, जिसकी वजह से काफी देर तक जाम रहा। काफी मशक्कत के बाद क्रेन से उसे बाहर निकाला गया तो मरीजों को लेकर निकल रही एक एंबुलेंस गड्ढे में घुस गई। इससे मरीज और उसके तीमारदारों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। वह तो गनीमत थी कि एंबुलेंस में कोई गंभीर हालत वाला मरीज नहीं था, वरना उसे लेने के देने पड़ जाते।
अलापुर चुंगी से होकर दातागंज मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले मझिया-लखनपुर की सड़क इस समय बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। सिंचाई विभाग के दफ्तर से चंद कदम आगे इस सड़क पर लंबे-चौड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थान पर तो सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है, जिसमें हर रोज बड़े वाहन फंस जाते हैं। परिणामस्वरूप दोनों ओर जाम लग जाता है। शनिवार की सुबह को भी एक लोड ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिसके चलते रोड पर जाम लग गया। क्रेन के जरिये ट्रक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका, तब कहीं जाकर जाम खुला। कुछ देर बाद एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई।
इस रोड पर दिन-रात में काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की हालत ठीक करने में न अधिकारी रुचि ले रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
------------------------
हर वक्त खड़ी रहती है क्रेन
सड़क पर गहरे गड्ढे होने की वजह से उनमें लगभग रोजाना ही वाहन फंस जाते हैं। लिहाजा, यहां पर हर समय एक क्रेन खड़ी रहती है। लोगों का आरोप है कि क्रेन चालक वाहनों को बाहर निकालने में मनमानी वसूली करता है।