{"_id":"5c6c128bbdec22737c291d94","slug":"81550586507-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे लगातार लगा रहा कछला पुल के दोनों ओर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे लगातार लगा रहा कछला पुल के दोनों ओर जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। माघ पूर्णिमा के मौके पर कछला गंगा स्नान को उमड़े आस्था के सैलाब की वजह से पुल के दोनों ओर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि जाम खुलने के बाद भी शाम करीब चार बजे तक वाहन रेंगते रहे। जाम की सबसे बड़ी वजह यह थी कि पुल के दोनों ओर पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी। लिहाजा, दोनों ओर कई किमी तक वाहन एकत्र हो गए। कई रोडवेज बसें भी इस जाम में फंसी थीं जिनमें सवार लोगों को भी बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
मंगलवार की सुबह से ही कछला गंगाघाट पर स्नान करने वालों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। चूंकि हर साल वाहनों के लिए पुल के दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार वैसी व्यवस्था नहीं की गई थी। अनेक लोगों ने अपने हिसाब से ही वाहनों को सड़क या उसके किनारे पर खड़ा कर दिया था। लिहाजा, सुबह नौ बजे से जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर करीब दो बजे तक पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि पुल पर लोगों को पैदल गुजरने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कासगंज की ओर नगरिया से कुछ पहले तक और दूसरी तरफ बितरोई तक वाहन ही वाहन थे। पुलिस को भी जाम खुलवाने में दिक्कत हुईं। दोपहर दो बजे के बाद कुछ-कुछ जाम खुला, लेकिन इसके बाद भी वाहन रेंगते ही रहे।