{"_id":"5c4f4ac1bdec2273ab60681d","slug":"81548700353-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधना हत्याकांड में आरोपी कमलेश ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधना हत्याकांड में आरोपी कमलेश ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी पीसी शर्मा की पत्नी कमलेश शर्मा सोमवार को कोर्ट में खुद हाजिर हो गईं, जिन्हें अभिरक्षा में लेने के बाद जेल भेज दिया गया। इधर, कोर्ट में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी हालत ठीक नहीं है। लिहाजा, जेल में रहकर डॉक्टर के निर्देशानुसार इलाज लेना संभव नहीं होगा।
प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा की हत्या 23 मई 2016 को हुई थी। इसमें शहर के डीएम रोड पर रहने वाले पीसी शर्मा के साथ ही उनकी पत्नी कमलेश शर्मा समेत 11 लोग प्रकाश में आए थे। पिछले दिनों कमलेश शर्मा को उझानी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बरेली में इलाज कराते समय जमानत दे दी थी। वादिनी विपर्णा गौड़ ने इसकी शिकायत कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर की थी।
सोमवार को कमलेश शर्मा ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि कमलेश शर्मा ने कोर्ट के सामने यह कहा कि चार जनवरी को उनका ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में वह जेल में रहकर डॉक्टर की सलाह के मुताबिक इलाज नहीं ले पाएंगी। लिहाजा, उन्हें अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा जाए। इधर, वादिनी विपर्णा गौड़ ने कहा कि आरोपी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं है। सिर्फ कोर्ट को गुमराह कर लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ आज ही प्रस्तुत करें पूरी स्वास्थ्य रिपोर्ट
सीजेएम अमरजीत ने मामले की सुनवाई करते हुए सीएमओ को आदेश दिया है कि वह तत्काल ही एक पैनल गठित कर कमलेश शर्मा के स्वास्थ्य संबंधी पूरी रिपोर्ट मंगलवार तक हर हाल में बिंदुबार तीन बजे तक पूरी आख्या कोर्ट में प्रस्तुत करें।