{"_id":"5c2a4b81bdec2256a931c514","slug":"81546275713-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या होगी कम, एमबीबीएस की शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या होगी कम, एमबीबीएस की शुरू होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम की समस्या होगी कम, एमबीबीएस की शुरू होगी पढ़ाई
बदायूं। नया साल जिले के लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। इस साल कई बड़े विकास कार्य पूरे होंगे, जिससे लोगों को खासी राहत मिलेगी। साल 2019 में बाईपास शुरू होने से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। बरेली-मथुरा, बदायूूं-मेरठ हाईवे फोरलेन होने से हादसे कम होंगे और वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिससे जिले का नाम दूर तक जाएगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
शहर के अंदर से बड़े वाहन गुजरने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको ध्यान में रखकर सपा सरकार में बड़े बाईपास का निर्माण शुरू हुआ था। 8.25 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को 110 करोड़ का बजट तय किया गया था, मगर सत्ता बदलने के बाद इसके निर्माण का काम धीमा हो गया था। उम्मीद है कि नये साल में यह पूरा हो जाएगा। बाईपास पर वाहन दौड़ने से बरेली और आंवला से बिल्सी, बिसौली जाने वाले लोगों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं होगी, जिससे शहर में जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी।
शहर से सटे गुनौरा वाजिदपुर गांव के पास 547 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने के साथ मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। एमसीआई की टीम कॉलेज का निरीक्षण करके जा चुकी है। नये साल में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इनमें अलावा कुछ अन्य विकास कार्य भी इस साल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
--
रिजौला में बनेगा सौर ऊर्जा प्लांट
उसहैत इलाके में रिजौला गांव के सौर ऊर्जा प्लांट में तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि इस साल प्लांट का निर्माण पूरा होने के साथ सप्लाई भी चालू हो जाएगी। इसके चालू होने पर जिले वासियों के लिए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे।
----
पुठी सराय में बनेगा उपकेंद्र
शासन की ओर से बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी सराय में 400 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा, जो 430.29 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। नए साल में इसका निर्माण शुरू होने की संभावना है। इसके बन जाने के बाद जिले के लोगों को बिजली संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।