फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फिर ढहे कच्चेे मकान, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

फिर ढहे कच्चेे मकान, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
फिर ढहे कच्चेे मकान, दो महिलाओं की मौत, कई घायल
बदायूं। जिले में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही वर्षा कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। इसी क्रम में शनिवार रात जिले में कई मकान भरभराकर ढह गए। कादरचौक और आसफपुर इलाकों में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। मकानों के मलबे में दबकर लाखों का घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कादरचौक। यह हादसा थाना क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा जरासी का है। करीब 65 वर्षीय ओमवती पत्नी ब्रजपाल शनिवार रात अपने घर के आंगन में छप्पर के नीचे सो रहीं थीं। मध्यरात्रि के समय उनके ऊपर दीवार गिर गई, जिसमें कुछ दूरी पर सो रही विवाहित बेटी नेहा और पति ब्रजपाल चौंक गए। ओमवती के ऊपर दीवार गिरी देखकर उनकी चीख निकल गए। सभी लोगों ने जैसे-तैसे मलबा हटाया, परंतु तब तक वृद्घ ओमवती की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बिसौली/आसफपुर। करीब 50 वर्षीय रेवती मौर्य पत्नी महेंद्र मौर्य संभल जिले में कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया खेड़ा निवासी थीं। रविवार सुबह वह अपने मायके फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव गंगागढ़ आई थीं। उन्होंने भाई किशनवीर को राखी बांध दी थी। दोपहर के समय खाना खाकर आराम कर रहे थे कि उसी वक्त किशनवीर के मकान का लिंटर गिर गया, जिसमें रेवती मौर्य के अलावा 32 वर्षीय किशनवीर, 12 भतीजा भोले, 16 वर्षीय भतीजी और पूजा दब गए। मकान गिरने ही आस-पास के लोग दौड़ पड़े। मलबा हटाया और उसमें दबे लोगों को निकाला, परंतु तब तक रेवती की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर भर्ती कराया गया है। एसडीएम मोहम्मद अवेश ने मौके पर पहुंच कर हालात देखे। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। यहां वार्ड नंबर पांच में रजनीश मिश्रा और शांति देवी पत्नी महेश का भी मकान गिर गए। अलापुर। नगर के वार्ड नंबर दो निवासी 60 वर्षीय अब्दुल हसन शनिवार रात अपने मकान में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक उनका मकान गिर गया, जिसमें वह दब गए। गनीमत रही कि परिवार वालों ने समय रहते उन्हें निकाल लिया। जिससे उनके खास चोटें नहीं आईं। इधर, रात करीब एक बजे वार्ड नंबर दो निवासी हिसामुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन का कच्चा मकान गिर गया। उस वक्त मकान में कोई सो नहीं रहा था। इसी वार्ड में रहीशा पत्नी पत्नी के मकान का एक कोना ढह गया। परिवार वाले निकलकर बाहर भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद पूरा मकान गिर गया। परिवार वाले बाल-बाल बच गए। वार्ड नंबर आठ में राजेंद्र कुमार शर्मा के मकान का एक हिस्सा गिर गया। जबकि उनके परिवार वाले बाल-बाल बच गए। शनिवार रात वार्ड नंबर सात निवासी कैमुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन और इदरीश पुत्र इस्माइल के भी कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। परंतु कुछ लोगों को सामान नष्ट हो गया।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी सत्यपाल का मकान रविवार शाम भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबेे में दबकर सत्यपाल का 15 वर्षीय बेटा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार वाले आकाश को बरेली ले गए हैं। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बाकी घर में भी काफी नुकसान हुआ है।
उसावां। ग्राम अकबरपुर में रविवार दोपहर रामेश्वर यादव के मकान की पक्की दीवार गिर गई, जिससे उनके लिंटर में दरार पड़ गईं। इसी गांव के प्रेमसिंह के मकान की दीवारें भी ढह गई। बरसात के कारण लोग सजग थे, जिससे दीवारों के ढह जाने से मकान के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ।

रुदायन। नगर के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला रुदैना निवासी ज्ञानवती पत्नी वेदपाल और कुंवरपाल पुत्र बिहारी के मकान रविवार सुबह भरभरा कर गिर गए। मकानों में रखा सारा सामान दब कर बेकार हो गया। वार्ड सदस्य रोहिताश कुमार ने डीएम से पीड़ितों को मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed