फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब तहसील स्तर पर होंगे सामूहिक विवाह

अब तहसील स्तर पर होंगे सामूहिक विवाह

Thu, 01 Mar 2018 04:48 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
अब तहसील स्तर पर होंगे सामूहिक विवाह
अब तहसील स्तर पर
विज्ञापन

होंगे सामूहिक विवाह
जिले को मिला है 372 विवाह का लक्ष्य, अब तक हुईं 124 शादियां
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 372 विवाह का लक्ष्य मिला था। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से 23 फरवरी को पुलिस लाइन में 124 वर-वधू की शादी कराई गई। इसके बाद में शेष बचे लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब तहसील स्तर पर सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से सामूहिक विवाह योजना शामिल है। इसको लेकर प्रत्येक जिले में सामूहिक विवाह कराए गए। वहीं शासन की ओर से जिले को 372 विवाह कराने का लक्ष्य मिला था। इसके बाद प्रशासन की ओर से सामूहिक विवाह के लिए 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की। इसमें जिलास्तर के 124 वर-वधूओं की शादी कराई गई। जबकि 248 विवाह अभी शेष हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब तहसील स्तर पर शादियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
चयन में इन्हें मिलेगी वरीयता
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों में बीपीएल कार्ड धारकों, विधवा पेंशन के लाभार्थियों और दिव्यांगजनों की पुत्रियां। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों का उनकी सामाजिक / धार्मिक मान्यता, परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
आवेदन के लिए यह पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं
-सामूहिक विवाह के आवेदन को कन्या के अभिभावक को प्रदेश का निवासी होना चाहिए। आवेदक का परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत आता हो। वधु की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 से कम नहीं होना चाहिए। आयु की पुष्टि में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, जन्मप्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि मान्य होंगे। कानूनी रूप से तलाक शुदा महिलाओं के लिए न्यायालय के आदेश की आवश्यकता होगी। एससी, एसटी, ओबीसी को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। वर व वधू का पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा। विधवा की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।

--------------
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह होंगे। इसके लिए खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed