फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चुनाव आचार संहिता का हो कड़ाई से पालन

चुनाव आचार संहिता का हो कड़ाई से पालन

Sun, 12 Nov 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का हो कड़ाई से पालन
बूथों का ‌निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 22 नवंबर को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण रूप से चुनाव सम्पंन कराया जाएगा। उम्मीदवार चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और हथियार के साथ घूमता पाया गया, तो उसे तुरंत जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सहसवान में जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। उम्मीदवार को सभा, जुलूस आयोजित करने से पहले अनुमति लेना बेहद जरूरी है। किसी भी धार्मिक संस्थान, हॉस्पिटल और विद्यालय आदि के आसपास सभा अथवा कार्यक्रम आयोजित न करें। प्रत्याशी के बूथ एजेंट का नाम पोलिंग बूथ की वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और हथियार के साथ घूमता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए तत्काल उसे जेल भेजा जाएगा। कोई भी प्रत्याशी भड़काऊ भाषण और मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन न दें। इसके बाद में मतदान केंद्रों एवं वार्डाें का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान बूथों पर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के तहसीलदार सहसवान को निर्देश दिए हैं। 20 नवंबर को शाम 5 बजे बाद कोई प्रत्याशी प्रचार प्रसार न करें। इस अवसर पर एसएसपी चंद्रप्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह, सीओ इरफान नसीर खान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed