फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   किसी को मिला फरसा तो किसी को जीप

किसी को मिला फरसा तो किसी को जीप

Sat, 11 Nov 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसी को मिला फरसा तो किसी को जीप
चुनाव ‌चिह्न लेते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में अध्यक्ष, सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को उसकी पहचान मिल गई। संबंधित आरओ ने सभी प्रत्याशियों को उनकी वरीयता के आधार पर चुनाव चिह्न का आवंटन किया। 
विज्ञापन

बदायूं मंडी समिति में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बदायूं, ककराला, नगर पंचायत सखानू, गुलडिया, कुवरगांव के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। नामांकन के दौरान वरीयता क्रम में दिए गए पांच विकल्पों में से सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए। बदायूं नगर पालिका से आठ प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से छह प्रत्याशी पार्टियों से खड़े हैं। जबकि दो प्रत्याशी निर्दलीय थे। इनमें से प्रत्याशी मंजू सिंह को फरसा, तो वहीं महनाज अख्तर को जीप मिली। वहीं नगर पालिका ककराला से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से एक प्रत्याशी सपा से है। जबकि 11 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। जबकि नगर पंचायत कुवरगांव से पांच प्रत्याशी मैदान में है। इनमें तीन प्रमुख पार्टियों के है। इसके अलावा दो निर्दलीय भी चुनावी मैदान में है। इसमें महेश को जीप और शीतल को वृक्ष मिला है। नगर पंचायत सखानूूूं से भी पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए है। इसमें तीन प्रमुख पार्टी के है। उनके अलावा निर्दलीय असीम हुसैन को हैलीकाप्टर, तो नसीम अहमद को जीप मिली।
विज्ञापन

नगर पालिका उझानी से आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। जबकि तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। इनमें दुलीराम मौर्य को टेबल घड़ी, रियासत को खां को छड़ी, मुन्ना लाल को कंगा, सद्दीक को कार चुनाव चिह्न मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज में नौ प्रत्याशी मैदान में है। इसमें से चार प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में मैदान में है। इनमें फहील अंसारी को रिक्शा, सोनपाल को अनार, कल्याण सिंह को जीप, मुकेश को पंखा चुनाव चिह्न मिला।
सहसवान में 11 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। इनमें निर्दलीय नूरउद्दीन को हल, मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां को सितारा, राजवीर को रिक्शा चनुाव चिह्न मिला। बिसौली में 12 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से वसीम कुरैशी को रिक्शा, वीर प्रकाश को हैलीकाप्टर, धनश्याम दास को शंकर, रेनु कुुमारी को अनार, अशोक वार्ष्णेय को लड़का-लड़की, प्रभाकर शर्मा को जीप चुनाव चिह्न मिला। नगर पालिका बिल्सी में 10 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर मैदान में हैं। इसमें से निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार को शंख, सीमा खां को वृक्ष, नलिन को रिक्शा चुनाव चिह्न मिला। अब सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं से मिलना शुरू कर दिया है। 

-----
नोटा के नाम में संशोधन 
बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह की ओर जारी निर्देश में कहा कि इस बार नोटा (इनमें से कोई नहीं) का नाम परिवर्तन कर दिया गया है। उसकी जगह पर (उपर्युक्त में से कोई नहीं) पढ़ा जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग की ओर से जो निर्देश मिले हैं। उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed