फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सात सेक्टरों में बांटी गई मेला ककोड़ा की सफाई व्यवस्था

सात सेक्टरों में बांटी गई मेला ककोड़ा की सफाई व्यवस्था

Wed, 25 Oct 2017 11:00 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सात सेक्टरों में बांटी गई मेला ककोड़ा की सफाई व्यवस्था
मेला ककोड़ा - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक (बदायूं)। रूहेलखंड के मिनी अर्धकुंभ मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को मेला सात सेक्टर में बांटा गया है। रोजाना ही मेला परिसर मेें सफाई होगी। इसके लिए सभी सेक्टरों में सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जो कि हर समय अपने-अपने सेक्टर में जायजा लेते रहेंगे। <तंबुओं का शहर दिनों दिन बस रहा है। जिला पंचायत प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बुधवार को मेला परिसर का जायजा लिया। बताया कि मेले में कहीं पर गंदगी न हो इसके लिए सात सेक्टर में उसे विभाजित किया गया है। सभी सेक्टर में सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। यहां बता दें कि मेले में गंदगी की समस्या को लेकर लोगों की शिकायत रही है। सो इस बार जिला पंचायत प्रशासन बेहतर व्यवस्था करने में लगा है।
विज्ञापन
रात को रोशन होने लगा मेला कादरचौक (बदायूं)। मेला ककोड़ा में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी तेजी से चल रहा है। रास्तों में खंभे लग रहे हैं। जनरेटर के जरिए सप्लाई शुरू कर दी गई है। लिहाजा, रात के समय मेला रोशन दिखने लगा है। लोगों का कहना है कि मेले में रात के समय रोशनी होने से यहां आने में दिक्कत नहीं हो रही है। कोतवाली स्थापित होने के कारण सुरक्षा की व्यवस्था भी हो गई है। पिछले दिनों लभारी में दो डकैती की घटनाएं हो जाने के कारण लोगों में दहशत का माहौल था। जिला पंचायत प्रशासन ने गंगा में जलस्तर का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
इस बार टूट रही परंपरा, अब 29 को पहुंचेगी झंडी कादरचौक। पहली बार इस साल मेला ककोड़ा में सप्तमी पर झंड़ी नहीं पहुंचेगी। अब ककोड़ा गांव स्थित मंदिर से यह झंडी हर साल सप्तमी पर मेला स्थल पर पहुंचती थी। लेकिन अब यह सप्तमी पर न पहुंचकर नवमी पर पहुंचेगी। लिहाजा, वर्षों पुरानी परम्परा टूट जाएगी। जिला पंचायत प्रशासन की ओर से 28 अक्तूबर को मेले में झंडी और गंगा पूजन आदि कार्यक्रम प्रस्तावित था। जो अब बदल दिया गया है। जिला पंचायत प्रशासन के मुताबिक झंडी पूजन अब 29 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे होगा। मेले की परम्परा के अनुसार सप्तमी पर झंडी का पूजन होता। सप्तमी 27 अक्तूबर को है। बताते हैं कि इस दिन वजन दिवस होने के कारण यह स्थिति बदली गई। तब 28 अक्तूबर की तिथि तय की गई। मगर उस दिन प्रशासनिक आला अफसरों की लखनऊ में मीटिंग होने के कारण यह तिथि बदल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed