फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डॉक्टरों की कमी के चलते चार अस्पताल बंद

डॉक्टरों की कमी के चलते चार अस्पताल बंद

Sun, 08 Oct 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी के चलते चार अस्पताल बंद
Docter
बदायूं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग में डॉक्टरों की कमी चल रही है। ऐसे में पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन पशुपालकों को प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिले में स्थित पशु अस्पताल में से उघैती, बगैरन, मुड़िया धुरेकी, मझरा में डॉक्टरों का अभाव है। इस वजह से यहां पर अधिकतर समय ताला लगा रहता है। पशुपालन विभाग के पास 22 डॉक्टर है। इनमें से भी एक सीवीओ और दो डिप्टी सीवीओ हैं। जबकि जिलेभर में 26 पशु अस्पताल हैं। बंद पड़े चार अस्पतालों में से करीब 40 से 50 गांव जुड़े हुए है। इन गांवों के पशुपालकों के पशुओं के इलाज के लिए अधिक्तर प्राइवेट डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है। सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया इन जगहों पर डॉक्टरों की कमी है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उघैती में इस्लामनगर, बगैरन में वजीरगंज, मुड़िया धुरेकी में आसफपुर और मझरा में समरेर के डॉक्टर को तैनात किया गया है। वह हफ्ते में दो से तीन दिन वहां पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed