फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पट्टा आवंटन में धांधली पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया हाइवे पर जाम

पट्टा आवंटन में धांधली पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया हाइवे पर जाम

Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पट्टा आवंटन में धांधली पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया हाइवे पर जाम
म्याऊं। ब्लाक क्षेत्र के गांव अभियासा में ग्राम समाज की भूूमि पर अपात्रों को पट्टे आवंटित होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। जाम की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के गांव अभियासा में ग्राम समाज की जमीन के कुछ लोगों को पट्टे दिए गए। जिन पर निर्माण भी शुरू करा दिया गया। इस पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। गांव वालों का कहना है कि यह पट्टे गलत तरीके से लेखपाल ने दिए हैं। इसलिए उन पट्टों को निरस्त कर वास्तविक लोगों को आवंटित किए जाएं। इसी से नाराज कई ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों के खिलाफ नारेेबाजी भी की। कहा कि शिकायत के बाद भी राजस्व विभाग के अफसरों ने जांच कराने की जरूरत महसूस नहीं की। जबकि पात्र ग्रामीण पट्टों के लिए भटकते रहे। सूचना पर थाना अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाने वालों से बात की। समझाया कि उनकी बात को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। जो भी सही होगा वही होगा। पुलिस की बात को सुनकर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि गलत पट्टों को निरस्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

-----------------
ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर बयां की दिक्कत
बदायूं। अभियासा के पट्टों को लेकर दोपहर बाद कई ग्रामीण यहां जिला मुख्यालय पर आकर डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। कहा- राजस्व कर्मी ने पट्टे आवंटन के लिए अपात्रों से सुविधा शुल्क भी वसूल किया है। ग्रामीणों ने बताया कि डीएम ने उन्हें पूरे मामले की जांच कराके कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed