फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   80 thousand rupees, gold and silver jewellery stolen from the house of a fruit merchant

Budaun News: फल व्यापारी के घर से 80 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर चोरी

Sun, 18 Aug 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees, gold and silver jewellery stolen from the house of a fruit merchant
उझानी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता गृहस्वामी का रिश्तेदार। संवाद
उझानी/ कछला। नगर में एक फल व्यापारी के घर के ताले तोड़कर चोर अंदर अलमारी में रखे 80 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा कछला में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पुलिस ने तीनों घरों का मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के फल व्यापारी अशोक यादव पंजाब के जालंधर में रहकर फल का व्यापार करते हैं। आठ दिन पहले वह पंजाब चले गए थे। घर में उनके बहनोई ओमकार रहते थे। दो दिन पहले वह ताला डालकर रिश्तेदारी में चले गए थे। सुबह अशोक के घर का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने आवाज दी। घर से कोई आवाज न आने पर अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

मोबाइल से ओमकार को चोरी की सूचना दी गई। घर आए ओमकार ने बताया कि चोरों ने घर में दो कमरों को खंगाला। कमरे में बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब 80 हजार रुपये व सोने- चांदी के जेवर निकाल ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर, चोरी का पता चलने पर अशोक भी पंजाब से यहां के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 14 अगस्त की रात चोर कछला के वार्ड नंबर आठ के मुरावन नगला इलाके में भूप सिंह के घर में रखे बक्से चुरा ले गए। बक्से में सोने की हसली, करधनी, तीन जोड़ी पाजेब, सोने की दो चेन, खडुआ, दो जोड़ी कुंडल, तीन लौंग और 50 हजार रुपये रखे थे। खाली बक्सा घर से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला।

मोहल्ले के ही पप्पू के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। पप्पू के घर से चोरों ने सोने के तीन मंगलसूत्र, एक नथ, एक चेन, एक जोड़ी कुंडल और 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। उनका भी खाली बक्सा खेत में पड़ा मिला। खोजबीन में जुटे दोनों गृहस्वामियों ने कछला चौकी इंचार्ज को सूचना दी। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed