फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   80 thousand farmers will have to wait for Samman Nidhi in budaun

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: इस जिले के 80 हजार किसानों को नहीं मिल पाएगी 14वीं किस्त, करना होगा इंतजार

Fri, 21 Jul 2023 01:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

बदायूं जिले में करीब 80 हजार नए किसान मिले, जो पात्रता की श्रेणी में आए। इन लोगों का शिविर के माध्यम से आवेदन कराया गया। अब इनके अभिलेखों की जांच कराई जा रही है।
 

विज्ञापन
80 thousand farmers will have to wait for Samman Nidhi in budaun
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बदायूं जिले में करीब 80 हजार नए पात्र किसान मिले हैं। इनको योजना का लाभ दिया जाएगा। इनके अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है। ऐसे में इनको इस बार किस्त मिल पाना मुश्किल है।

विज्ञापन


जिले में पौने पांच लाख किसान है। योजना की 13वीं किस्त 216374 किसानों को दी गई थी। बाकी बचे अधिकतर किसानों को विभिन्न कारणों की वजह से अपात्रता की श्रेणी में मानते हुए योजना का लाभ नहीं दिया गया, ऐसे में कई किसान लगातार पात्र होने की बात कहते हुए शिकायत कर रहे थे। यह हाल बदायूं समेत प्रदेश के सभी जनपदों का था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शासन स्तर से सभी जिलों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाया गया। ऐसे में जिले में करीब 80 हजार नए किसान मिले, जो पात्रता की श्रेणी में आए। इन लोगों का शिविर के माध्यम से आवेदन कराया गया। हालांकि अधिकतर पात्र किसान विरासत श्रेणी वाले थे। अब इनके अभिलेखों की जांच कराई जा रही है।

विभाग के मुताबिक जल्द से जल्द जांच कर, पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। उसके बाद में सभी को पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि 14वीं किस्त शासन की ओर से फाइनल कर दी है, जो जुलाई के अंत तक आ जाएगी। ऐसे में ये किसान उसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। इनको अगली किस्त का लाभ मिल सकेगा।

 

यह है योजना

केंद्र सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि को सरकार तीन किस्तों में देती है, यानी हर किस्त में किसान को 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

ये माने जाते हैं अपात्र

पति-पत्नी में से एक ही पात्र, आयकरदाता, भूमिहीन, पेंशनर (दस हजार रुपये से अधिक), एक फरवरी 2019 के बाद के भूमि धारक (वरासत को छोड़कर), संवैधानिक पदधारक, सरकारी कर्मचारी (समूह घ को छोड़कर), डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, सीए

किसानों ने कहा- जल्द किस्त मिलने की उम्मीद

किसान मान सिंह ने कहा कि कई बार आवेदन किया, लेकिन आज तक किस्त नहीं मिल सकी है। इस बार गांव में शिविर लगा तो उसके माध्यम से आवेदन किया है। अब उम्मीद जागी है कि जल्द ही किस्त मिल जाएगी।

किसान सरनाम सिंह ने बताया कि हमें आज तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है। इस बार फिर आवेदन किया है। कर्मचारी बता रहे हैं कि जुलाई में जो किस्त आने वाली है, उसका लाभ नहीं मिलेगा, पर आगे हो सकता है लाभ मिल जाए।

जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि योजना का सभी पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए शासन ने पोर्टल खोला है। जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। पिछले दिनों लगे शिविरों में करीब 80 हजार पात्र किसान मिले थे। इनकी जांच की जा रही है। उसके बाद में इनको भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed