गंगा में 77679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक बार फिर उफान की ओर बढ़ने लगी हैं। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका बन गई है। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में 77679 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में काफी इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी गंगा में 62040 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। दो दिन में नरौरा बैराज से गंगा में 197243 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। गंगा और रामगंगा हर साल काफी कहर बरपाती हैं। इस साल भी बाढ़ का सीजन चालू हो गया है। गंगा में नरौरा बैराज से सीजन का सबसे ज्यादा 105345 क्यूसेक पानी 15 जुलाई को छोड़ा गया था। इससे पहले 14 जुलाई को भी 95 हजार क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद वाटर डिस्चार्ज में कमी आई। अब शुक्रवार को नरौरा बैराज से तीसरी बार सबसे ज्यादा 77679 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया है। इससे गंगा एक बार फिर उफान की ओर हैं। शुक्रवार को गंगा का मीटर गेज 162.38 के पार हो गया है। चालू सप्ताह में नरौरा से किए गए वाटर डिस्चार्ज पर गौर करें तो रविवार से शुक्रवार तक नरौरा बैराज से गंगा में 341370 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि जलस्तर में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन स्थिति फिलहाल सामान्य ही है। संवेदनशील बांधों की मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा कर लिया गया है।