फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   773 teachers applied for inter-district transfer

Budaun News: अंतरजनपदीय तबादले के लिए 773 शिक्षकों ने किया आवेदन

Sat, 24 May 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
773 teachers applied for inter-district transfer
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 773 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन कर दिया है। उसमें से 500 शिक्षकों ने जोड़ा बना लिया है। वहीं अंत:जनपदीय तबादले के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थानांतरण की पांच जून तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले के अंदर (अंत:जनपदीय) तबादले के लिए 29 मई से 6 जून तक प्रक्रिया चलेगी। परस्पर स्थानांतरण के अंतर्गत शिक्षकों को यह सुविधा मिल रही है। सभी शिक्षक जो परस्पर तबादले के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें 26 मई तक अपना जोड़ा बनाना है। 28 मई को तबादले का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद से दूसरे जिलों में (अंतरजनपदीय) जाने की इच्छा रखने वाले लिए अभी तक 773 शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन दिया है। इसमें करीब 500 शिक्षकों ने अपना जोड़ा (पेयर) मोबाइल फोन के माध्यम से ओटीपी शेयर करके खुद ही बना भी लिया है। जिले के अंदर तबादले के लिए 29 मई से 6 जून के बीच प्रक्रिया चलेगी। इसमें जनपद के दूसरे ब्लॉक के विद्यालय में स्थानांतरण हो सकेगा। जो पति-पत्नी गैर-जनपदों में रहकर नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी इससे सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed