{"_id":"5cc34e7d867a55477108b9bf","slug":"71556303485-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक व थर्माकोल के बर्तन बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक व थर्माकोल के बर्तन बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी होटल, रेस्टोरेंट्स, बरातघर, कैटर्स व दुकानदारों के साथ बैठक कर कड़ी चेतावनी दी है कि शादी बरात, पार्टियों का कूड़ा सड़क पर न फेंका जाए। शादियों में थर्माकोल प्लास्टिक की बनी वस्तुओं का प्रयोग न किया जाए। दुकानदार यह ध्यान रखें कि उनके दुकानों में थर्माकोल प्लास्टिक के बने बर्तन नहीं बिकें। अगर ऐसा मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को डीएम ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर कैटर्स को बुलाकर कड़ी हिदायत दी कि रास्ते में कूड़ा कोई भी नहीं डालेगा। थर्माकोल, प्लास्टिक के बने कप, गिलास आदि वस्तुओं का प्रयोग न किया जाए। प्लास्टिक, थर्माकोल के बने बर्तन बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाय की दुकान, होटल, मिष्ठान के दुकानदार प्लास्टिक थर्माकोल बनी वस्तुओं का प्रयोग न करें और दुकानों का कूड़ा सड़क पर न डालें। दुकानदार सड़क पर कूड़ा डालना बंद नहीं करेंगे तो दुकानें सील कर दी जाएंगी।
थर्माकोल का सामान मिलने पर 25 हजार वसूला जुर्माना
बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने नेहरू चौक पर विकास किराना स्टोर में छापा मारा। वहां से लगभग तीन ट्रॉली प्लास्टिक व थर्माकोल से बना सामान पकड़ा। उन्होंने मौके पर ही दुकानदार से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, साथ ही थर्माकोल व प्लास्टिक के सामान को जब्त कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर में थर्माकोल व प्लास्टिक का कोई भी सामान बेचते मिला तो जुर्माना वसूला जाएगा, साथ ही सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।