फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंदगी मिलने पर प्रधान और सफाई कर्मी को नोटिस जारी करने के निर्देश

गंदगी मिलने पर प्रधान और सफाई कर्मी को नोटिस जारी करने के निर्देश

Mon, 18 Feb 2019 07:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर प्रधान और सफाई कर्मी को नोटिस जारी करने के निर्देश
बदायूं। ब्लॉक जगत के मूसाझाग में सोमवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। वहां पर नाली का पानी सड़क पर बहता हुए मिला, साथ ही सड़कों पर जगह-जगह गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधान और सफाई कर्मी को नोटिस जारी करने तथा सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह अधिकारियों के साथ मूसाझाग पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गांव में नाली का ढलान सही नहीं है। इस वजह से सड़क पर पानी बह रहा था। साथ ही नालियों में कीचड़ भी भरा हुआ था। डीएम ने कहा कि इससे न केवल स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि यह गंदगी बीमारियों को भी जन्म देती है। इसलिए हर हाल में सफाई व्यवस्था ठीक रखी जाए। इसको लेकर डीएम ने प्रधान और संबधित सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में कई गोवंशीय पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहीं है। जब डीएम ने प्रधान से जानकारी ली, तो प्रधान ने बताया कि बाड़े में कुल पांच जानवर ही बंद हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि खुले में घूमने वाले सभी गोवंशीय पशुओं को बाड़े में बंद किया जाए। गांव वालों के सहयोग से उनके चारे आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम का नंबर अंकित कराएं
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मूसाझाग में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया, तो पाया कि साइनबोर्ड पर तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर नहीं था। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कोटेदार अपनी-अपनी दुकान के साइन बोर्ड पर अपनी तहसील का कंट्रोल रूम नंबर अवश्य लिखवा लें। वितरण अधिकारी विचित्र कुमार उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed