फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गांवों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

गांवों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 02 Dec 2018 05:15 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
गांवों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत
गांवों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। पीडब्ल्यूडी ने गांवों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय किया है। तीन दिन पहले उझानी-बसोमा रोड को गड्ढामुक्त कर दिया गया। हालांकि अभी आधा दर्जन से अधिक गांवों की सड़कें गड्ढामुक्त होना बाकी हैं लेकिन उन्हें भी नये साल से पहले ठीक कर दिया जाएगा।
क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों पर मरम्मत के काम की शुरुआत आठ दिन पहले उझानी-बसोमा रोड से की गई। भगवान दास पैलेस से होकर बंद पड़े बसोमा फाटक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग जो आगे चलकर बंद है। पीडब्ल्यूडी ने एसएसके पब्लिक स्कूल तक संपर्क मार्ग को शनिवार शाम तक गड्ढामुक्त कर दिया। यह संपर्क मार्ग खासकर मार्निंग वॉक के लिए ज्यादा इस्तेमाल होता है। जल्द ही इलाके के करीब चार और खस्ताहाल संपर्क मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने उन्हें चिह्नित भी कर लिया है। संपर्क मार्गों की मरम्मत पर होने वाला खर्च निर्धारित नहीं है लेकिन गड्ढे भरने पर होने वाले खर्चे को वह प्रत्येक सड़क की स्थिति के हिसाब से अवमुक्त किया जाएगा। बताते हैं कि इलाके में करीब आधा दर्जन संपर्क मार्गों की मरम्मत प्रस्तावित है।
विज्ञापन

------------
सकरी जंगल समेत ये संपर्क मार्ग हैं खस्ताहाल
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र में खस्ताहाल संपर्क मार्गों की फेहरिस्त में अहीरवारा, सकरीजंगल, कछला-सरौता, उझानी-बरामालदेव, अल्लापुर चमारी से चेतूनगला आदि कई ऐसे रोड शामिल हैं जहां से ग्रामीणों को पैदल गुजरना भी परेशानी में डाल देता है। ग्रामीणों की माने तो बदायूं रोड से जिरौली-अब्दुल्लागंज रोड की पिछले महीनों में मरम्मत भी हुई लेकिन पैबंद उखड़ जाने से संपर्क पर फिर से गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए फिलहाल अलग से कोई बजट नहीं आया है लेकिन जैसे-जैसे धन आता है, उसी के अनुरूप काम शुरू करा दिया जाता है। संपर्क मार्गों को भी गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
- हरप्रसाद सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed