{"_id":"5be72935bdec22696720e6d7","slug":"71541876021-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में थम गया विकास का पहिया: धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में थम गया विकास का पहिया: धर्मेंद्र यादव
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में थम गया विकास का पहिया: धर्मेंद्र यादव
बदायूं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर सीधा निशाना साधा।
इस मौके पर सपा सांसद ने कहा कि कुछ साल पहले शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदायूं का नाम अति पिछड़े जिलों में आता था। परंतु अखिलेश यादव की सरकार में यहां मेडिकल कॉलेज और अनेक स्कूल, कॉलेज एवं अस्पताल खोले गए। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद जिले में विकास का पहिया रुक गया है। बदायूं के मेडिकल कॉलेज, बाईपास आदि का निर्माण अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने षड्यंत्रो को कामयाब करने के लिए अपनी बी और सी टीमें बनाकर आम जनता के बीच भेज चुकी है, लेकिन प्रदेश की जनता के सामने भाजपा का षड्यंत्र खुल चुका है। आने वाले समय में जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, उमर कुरैशी, ओमवीर सिंह, आमिर सुल्तानी, शाहनवाज खां, गुड्डू गाजी, हारून सभासद, भूरे प्रधान, गजनवी खां आदि रहे। ब्यूरो