{"_id":"5b91657b867a557eb2061850","slug":"71536255355-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतारे लोग, दुकानें बंद कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतारे लोग, दुकानें बंद कराईं
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-2, 7, 33,40,53
एससी एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, दुकानें बंद कराईं
भारत बंद के आह्वान पर पहले से सतर्क रही पुलिस
पदाधिकरियों ने कराई दुकानें बंद, जाते ही खुलने लगी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। विभिन्न संगठनों ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को शहर में पैदल मार्च निकाल कर दुकानें बंद कराईं। जैसे-जैसे पैदल मार्च आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे शहर की अधिकतर दुकानें खुल गईं। वहीं देहात क्षेत्र में भी इसका मिलाजुआ असर रहा। ज्ञापन डीएम को सौंपा।
गुरुवार केे भारतीय अखंड मंच, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण सभा, वैश्य सभा, कायस्थ सभा के पदाधिकारी गांधी ग्राउंड में एकत्र हुए। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शहर में जुलूस निकाला और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बंद कराया। एससीएसटी संशोधन कानून के विरोध में महाराणा प्रताप चौक सांकेतिक जाम लगाया और काले कानून की प्रतियां फूंकी। इसके बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला संरक्षक डॉ. एसके सिंह, मुनीश कुमार सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, आजाद सक्सेना, एमएच कादरी, सुशील कुमार सिंह मौजूद रहे।
बिसौली। आरक्षण के विरोध लोगों ने मुख्य मार्गों, बुद्ध बाजार रोड, दबतोरी रोड, इस्लामनगर चौराहा, बिल्सी पर जुलूस निकाला। इस दौरान लोग हाथों में आरक्षण विरोध की तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रभाकर शर्मा, सुधाकर शर्मा, आकाश मिश्रा, सुशील शर्मा, गोविंद पाठक, प्रदीप शर्मा, हिमांशु उपाध्याय मौजूद रहे। इधर राष्ट्रवादी पार्टी भारत के जिला प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आरक्षण के विरोध में कार्य नहीं किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सादिक अली खां, सचिव राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, रामबाबू पंडित, जोगराज सिंह, शिवशंकर सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
बगरैन। एससी एसटी एक्ट में संशोधन करने के विरोध में गौरीशंकर इंटर के सामने एकत्र होकर जुलूस निकाला और बाजार को बंद कराया। इस मौके पर राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, विनीतशर्मा, रामनरेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंजीत भारद्वाज मौजूद रहे।
उसावां। एससीएसटी एक्ट के विरोध में कस्बे का मुख्य बाजार बन्द रहा। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के विक्की गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, अनिल कश्यप, कुलवीर, गोपाल मौजूद रहे।
सहसवान। एससी एसटी कानून में संशोधन के विरोध में किया जाने वाला बंद यहां बेअसर रहा। रोजाना की तरह बाजार में सभी दुकानें खुली रहीं। किसी संगठन ने बाजार बंद कराने का भी कोई प्रयास नहीं किया।
--------------
एक तरफ कराया बाजार बंद, दूसरी तरफ खुला
एससीएसटी एक्ट के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठनों के पदाधिकारियों ने बाजार को बंद कराया। इसके बाद में व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर लिए। संगठनों के पदाधिकारियों के जाने के बाद में व्यापारियों ने दोबारा से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोल लिया।
------------------
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस भारत बंद के आह्वान को लेकर लेकर तमाम संगठन सड़क पर उतरे। इसको लेकर पुलिस पहले से सक्रिय थी। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर बाजार तक में हर तरफ पुलिस तैनात रही। वहीं शहर में निकाली गई रैली के साथ में भी पुलिस की गाड़ी चलती रही।