{"_id":"5b48e3914f1c1b4b748b466e","slug":"71531503505-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन सख्त, अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हटवाए खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन सख्त, अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हटवाए खोखे
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--4, 5, 6, 7, 8
जिला प्रशासन सख्त, गरजी जेसीबी, हटाए खोखे
प्राइवेट बस स्टैंड पर वर्षों से जमे ठेले-खोमचे हटवाए, दोबारा लगाया तो पड़ेगा जुर्माना
स्टैंड परिसर की कराई साफ-सफाई और धुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। इसके लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। कोई दुकानदार या ठेले-खोमचे वाला अतिक्रमण करता दिखा, तो सीधे उससे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि उसका सामान तक जब्त कर लिया जाएगा।
डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बस स्टैंड परिसर में वर्षों से जमे खोखों को जेसीबी से हटवाया। चूंकि दुकानदार कई साल से अपना धंधा कर रहे थे इसलिए कुछ लोगों ने प्रशासन से समय भी मांगा। परंतु सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त रवैये के आगे उनकी मिन्नत काम नहीं आई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा-खोखे हटाएं तो हटाएं नहीं तो जेसीबी चलनी ही है। कुछ देर इंतजार करने के बावजूद उन्होंने अपने खोखे नहीं हटाए तो उन पर जेसीबी चलवा दी गई। सारे खोखे जेसीबी से तोड़कर मलबा बना दिए गए। उसके बाद नगर पालिका की ट्रॉली में भरवाकर भेज दिया गया। वहीं अनेक दुकानदार वाहन का इंतजाम करके अपना सामान स्वयं हटा ले गए। स्टैंड परिसर में कार, टेंपो, ट्रक और बस मैकेनिकों ने धंधा जमा रखा है। एक बार को ऐसा लग रहा था कि जैसे उनकी स्थायी दुकानें हो गई हैं। परंतु जिला प्रशासन की सख्ती से पूरा बस स्टैंड अतिक्रमण मुक्त हो गया। इतना ही नहीं यात्रीशेड के अंदर वर्षों से जमें दुकानदारों को न सिर्फ हटाया गया बल्कि पानी का टैंक मंगवा कर धुलाई कराई गई। सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे वाले भी हटवा दिए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो सीधे पांच हजार का जुर्माना पड़ेगा। सामान भी जब्त होगा।
----------
वो देते रहे प्रलोभन और चल गई जेसीबी
शहर के प्राइवेट बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाना टेड़ी खीर था। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने भी इसे हटाने की ठान ली थी। इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया। इस दौरान कई दुकानदार नगर पालिका के कर्मचारियों को प्रलोभन भी देते रहे परंतु सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त रवैये के आगे कोई भी इस फेर में नहीं फंसा।
विज्ञापन
---------------
चमकेगा प्राइवेट स्टैंड, होगी पुताई और मरम्मत
जिला प्रशासन ने प्राइवेट बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ उसकी रंगाई-पुताई कराने का फैसला किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्राइवेट बस स्टैंड पर पुताई ही नहीं, अब इसकी मरम्मत भी कराई जाएगी। चारों ओर जो नाली टूट चुकी हैं उनकी मरम्मत होगी। स्टैंड परिसर में जो गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। उनमें किसी टूटे मकान का मलवा मंगवा डलवाया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या खत्म हो सके।
-----------
वॉटर वर्क्स रोड पर आज चलेगा अभियान
शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटवाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने वाटर वर्क्स रोड के दुकानदारों और टैक्सी लगाने वालों को साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे शाम तक कुछ भी करें। परंतु शनिवार सुबह यहां अतिक्रमण पर डंडा चलेगा। इससे पहले स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुट जाएं।