{"_id":"5b44ea644f1c1b00278b5995","slug":"71531243108-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस को प्रधानाध्याक समेत तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस को प्रधानाध्याक समेत तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस और प्रभारी बीएसए राममूरत ने मंगलवार सुबह विकासखंड सालारपुर के ग्राम सिलहरी स्थित प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शैलेंद्र कुमार बिना प्रार्थनापत्र के आकस्मिक अवकाश पर मिले। वहीं डीआईओएस को उच्च प्राथमिक स्कूल सिलहरी में शिक्षक राकेश कुमार शर्मा आकस्मिक अवकाश पर मिले।
डीआईओएस ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के कड़े निर्देश दिये। साथ ही मिड डे मील मेन्यू के अनुसार बनाने तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किए जाने तथा पुस्तकों, बैग वितरण के भी निर्देश दिए। इधर, डीआईओएस ने सुबह 9.15 बजे राजकीय हाईस्कूल सिलहरी का निरीक्षण किया। जहां प्रधानाध्यापक अनीता पाठक, शिक्षिका ज्योति यादव और कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ सहायक का तीन से सात जुलाई तक आकस्मिक अवकाश दर्शाया गया है। डीआईओएस ने सभी से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही उनका जुलाई का वेतन रोकने के आदेश दिए। इधर, प्रधानाध्यापक अनीता पाठक ने बताया कि उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है। उनका कहना है कि वह स्कूल के कार्य से गईं थीं।