फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पंद्रह जुलाई से पॉलिथीन का प्रयोग होगा बंद

15 जुलाई से पॉलिथीन का प्रयोग होगा बंद

Wed, 04 Jul 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 04 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह जुलाई से पॉलिथीन का प्रयोग होगा बंद
पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रदेश की समस्त नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। सीएम ने प्रदेश में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिथीन सड़े-गले प्लास्टिक से तैयार की जाती है, जिसमें घरेलु या अन्य उपयोगी सामान रखकर ले जाने पर वह दूषित हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज और बुजुर्ग घरों में बर्तनों के स्थान पर भोजन ग्रहण करने के लिए वृक्षों के पत्तों का उपयोग करते थे, क्योंकि प्रकृति से प्राप्त हुई कोई भी वस्तु कभी हानि नहीं पहुंचा सकती। इसलिए पॉलिथीन में रखकर घर में लाया गया सामान पकने से पहले ही दूषित हो जाता है। जो कि घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए पॉलिथीन प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए एक मुहीम छेड़ी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शहर के समस्त छोटे-बड़े व्यापारियों को नोटिस जारी कर पंद्रह जुलाई तक पॉलिथीन स्टाक को खत्म करने का आदेश जारी किया है। पंद्रह जुलाई से शहर में व्यापक रूप से पॉलीथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन दीपमाला गोयल का कहना है कि मंगलवार को लखनऊ में बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से पॉलिथीन के प्रयोग पर अंकुश लगाने को आदेशित किया गया था, जिसके अनुपालन में शहर के समस्त छोटे-बड़े व्यापारियों और दुकानदारों को पंद्रह जुलाई के बाद पॉलीथीन का प्रयोग न करने को नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद पालिका प्रशासन की ओर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। कोई भी पॉलिथीन का प्रयोग करते पाया गया या फिर दुकानों पर पॉलिथीन रखी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed