{"_id":"5aaa65654f1c1b4d0a8b500f","slug":"71521116517-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अप्रैल तक बनाने होंगे जिले में 25 हजार शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अप्रैल तक बनाने होंगे जिले में 25 हजार शौचालय
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 15 Mar 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की ओर से 10 अप्रैल तक जिले में 1702 गांवों में 2500 शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर डीएम ने नोडल अधिकारियों की टीम बनाई है, जो गांवों में जाकर शौचालय निर्माण का कार्य देखेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को विकास भवन में सीडीओ शेषमणि पांडेय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्वच्छ भारत प्रेरक, डीपीआरओ, सभी जिला सलाहकारों की कार्य योजना तैयार की। सीडीओ ने निर्देश दिए कि इस कार्य में शौचालय निर्माण सामग्री और प्रशिक्षित राज मिस्त्रियों की व्यवस्था पहले से की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में राशि उपलब्ध नहीं है, वहां स्वीकृति पत्र तैयार करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले लाभार्थी को शतप्रतिशत धनराशि भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास खंड स्तर पर बीडीओ निर्माण कार्य की रोजाना समीक्षा करें। इस दौरान लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान से संबंधित नोडल अधिकारियों की एक कार्यशाला 19 मार्च को दोपहर मेें विकास भवन सभागार में आयोजित होगी। बैठक के दौरान डीडीओ सेवाराम चौधरी, डीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य, शशिकांत शर्मा, यूनिसेफ के अब्दुल अहद जांबाज मौजूद रहे।
विज्ञापन